इराकी सांसद नए निर्वाचन कानून पर सहमत
बगदाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। इराकी संसद के आगामी चुनाव के लिए पार्टियां एक नए निर्वाचन कानून पर सहमत हो गई हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यदि विधेयक पारित हो गया तो अगले वर्ष के आंरभ में इराक में चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।
विधेयक में धार्मिक और जातीय आधार पर सीटों के आवंटन से इराक में तनाव बढ़ने की आशंका है।
एक उपराष्ट्रपति तारिक अल-हाशमी ने पहले ही नए निर्वाचन कानून पर वीटो किया था और फिर ऐसा करने की धमकी दी। उनका कहना है कि इससे विदेशों में रहने वाले इराकी नागरिकों की उपेक्षा होगी।
काफी अधिक संख्या में इराकी इस समय जार्डन, सीरिया और अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। माना जाता है कि इनमें अधिकांश अल-हाशमी जैसे सुन्नी हैं।
इराक में जनवरी के मध्य में चुनाव होना है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि चुनाव फरवरी या मार्च तक टल सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications