सुखोई लड़ाकू विमानों की उड़ान शुरू
वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया, "पिछले सप्ताह एक सुखोई विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आवश्यक जांच के लिए इन विमानों की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार को इन विमानों की उड़ान एक बार फिर शुरू कर दी गई।"
गौरतलब है कि 30 नवंबर को राजस्थान में पोखरण के दक्षिणपश्चिम में एक सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दुर्घटना में दोनों पायलट जान बचाने में सफल रहे थे। यह सुखोई के दुर्घटनाग्रस्त होने की दूसरी घटना थी।
वर्ष 1996 में वायुसेना में शामिल किए गए सुखोई विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पहली घटना राजस्थान में इस वर्ष 30 अप्रेल को हुई थी। एयर वायर प्रणाली में खराबी की वजह से सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
वर्तमान में इस युद्धक विमान के दस्ते में कुल 98 विमान शामिल हैं। वर्ष 2015 तक इनकी संख्या बढ़कर 230 तक पहुंच जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications