टीआरएस समर्थकों के प्रदर्शन से रेल सेवाएं प्रभावित
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा आयोजित तेलंगाना बंद के दूसरे दिन पार्टी के समर्थकों ने करीमनगर और वारंगल जिलों में रेल यातायात को बाधित करने के लिए रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया।
दोनों जिले में हो रहे प्रदर्शन की वजह से रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। नई दिल्ली से चलने वाली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों रेलगाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने इन जिलों में रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने करीमनगर में उप्पल रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया वहीं वारंगल जिले में काजीपत जंक्शन के पास आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस को रोक दिया। इस दौरान रेल यातायात घंटों प्रभावित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications