कारगिल में विरोध प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग लद्दाख को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे को खोलने की मांग कर रहे थे। इस इलाके में भारी बर्फबारी को देखते हुए इस मार्ग को पिछले महीने बंद कर दिया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कारगिल से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, " जोजिला दर्रे के इलाके में बहुत अधिक ठंड है। यदि वहां वाहनों को ले जाने की अनुमति दी जाती है तो यात्रियों को जान का खतरा पैदा हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications