कांग्रेस ने किरण चौधरी सहित कई नेताओं को थमाया नोटिस
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने चंडीगढ़ में कहा, "अभी तक हमें 26 शिकायतें मिली हैं और उनपर कार्रवाई करते हुए लगभग 50 नेताओं को नोटिस जारी की जा चुकी है। हमे एक वर्तमान विधायक के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं मिली है।"
मुलाना ने कहा, "शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पर्यटन मंत्री किरण चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी को चौधरी के जवाब का इंतजार है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद इसे पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने रखा जाएगा।"
गौरतलब है कि कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने पार्टी नेताओं को अपनी हार के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। 13 अक्टूबर को हुए विधानसबा चुनावों में कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन उसे सिर्फ 40 पर ही जीत मिल सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications