लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट में कई खामियां : राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट सत्य से परे है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ढांचा गिराने के लिए षडयंत्र की बात कही गई है लेकिन पुलिस की गोलियों का शिकार हुए कारसेवकों का जिक्र नहीं है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद गिराई गई तो उस वक्त कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल कारसेवकों में शामिल थे। जगदंबिका पाल ने हालांकि इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस रिपोर्ट में एक बड़ी कमी यह भी है कि इसमें राजनीतिक पार्टी की आलोचना है। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोग को राजनीतिक आलोचना की इजाजत नहीं होता है और इस रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी, जो दोनों सदनों का प्रमुख विपक्षी दल है, पर टिप्पणी की है और उसे गैर जिम्मेदराना बताया है। यदि ऐसी इजाजत मिल जाती है, तो वह राजनीति का पतन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications