चंडीगढ़ में मिट्टी के ढेर में दबकर मरने वालों की संख्या 9 हुई

उप पुलिस अधीक्षक जे.एस.खरिया ने कहा, " कुछ लोग सुबह हमारे पास आए और कहा कि उनके क्षेत्र के दो लोग अभी भी लापता हैं। इस बात को संज्ञान में लेते हुए दोबारा मिट्टी के ढेर में लोगों को खोजने का काम शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान 11 वर्षीय सुखन और 19 वर्षीय संतोष का शव बरामद किया गया।"

मरने वाले सभी लोग मजदूर परिवारों से संबंधित हैं जो पास में ही सेक्टर-31 में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का काम करते हैं। मरने वालों में पांच बच्चे शामिल हैं।

प्रशासन ने वयस्क मृतकों को एक लाख रुपये और अल्पवयस्कों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। अस्पताल में भर्ती इंदरवती और उसके पति भागीरथ को 25-25 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि मरने वालों की पहचान चंद्रावती (35) जयप्रकाश (22) सुखा (13) चंद्रेश (12) राजवती (35) और उसका बेटा जॉनी (9) वर्ष के रूप में की गई है जबकि एक महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+