तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के मामलों में कमी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " राजधानी में सोमवार को डेंगू से संबंधित सिर्फ एक मामला दर्ज किया गया। 15 डिग्री से कम तापमान से नीचे डेंगू को फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन नहीं हो सकता इसलिए डेंगू के मामलों की संख्या कमी देखने को मिल रही है।"
सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दिल्ली में इस साल डेंगू से अब तक तीन मौते हुई हैं। डेंगू की वजह से एक 45 वर्षीय व्यक्ति सहित 15 वर्षीय किशोर और 10 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल राजधानी में डेंगू के कुल 1,312 मामले सामने आए थे। राज्य में डेंगू की वजह से दो मौतें हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications