कार्बन डायऑक्साइड के प्रति बेहद संवेदनशील है धरती
अध्ययन में कहा गया है कि धरती की जलवायु प्रणाली के प्रमुख कारकों - बर्फ एवं हरियाली- का तापमान संबंधी संदेनशीलता पर ज्यादा महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। चिंता की बात यह है कि जलवायु मॉडल विकसित करते वक्त ऐसे कारकों की अनदेखी कर दी जाती है और इस तरह संवेदनशीलता का सटीक आकलन नहीं हो पाता है।
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डैन लुंट एवं उनके सहयोगियों ने एक वैश्विक जलवायु मॉडल के निष्कर्षो को तीस लाख वर्ष पहले की धरती के वायुमंडल की कसौटी पर कसा। उन्होंने इस तुलनात्मक अध्ययन से इसकी पुष्टि। शोधकर्ताओं ने उस कालखंड के वायुमंडल का चयन इसलिए किया क्योंकि तब कार्बन डायऑक्साइड की मात्रा जलवायु में अपेक्षाकृत ज्यादा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications