प्रधानमंत्री बनने के लिए धर्म विशेष का व्यक्ति होना जरूरी नहीं : राहुल (लीड-2)

सोमवार को एएमयू पहुंचे राहुल ने छात्रों से बातचीत में कहा, "आप किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं यह कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री पद के लिए जोर इस बात पर दिया जाता है कि आप कितने योग्य हैं और आपकी क्षमता कितनी है।"

एक छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल कि देश को मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा, तो राहुल ने कहा, "आप लोगों को आगे आने की जरूरत है। देश की राजनीति को आप लोगों की जरूरत है।"

राहुल ने कहा कि आगामी छह-सात वर्षो में उनकी कोशिश रहेगी कि युवा नेतृत्व एक बड़ी ताकत बने और देश का नेतृत्व हर समुदाय से जुड़े लोग करें। उन्होंने कहा, "मैं एक मिशन पर हूं कि युवा ही इस देश का नेतृत्व करें।"

कांग्रेस महासिचव ने कहा, "आज मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री इसलिए नहीं हैं कि वह सिख हैं। वह प्रधानमंत्री इसलिए हैं क्योंकि वह इस पद के लिए सबसे सक्षम व्यक्ति हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत में भी जब कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री होगा तो वह इसिलए नहीं होगा क्योंकि वह मुस्लिम है, वह इसलिए प्रधानमंत्री होगा क्योंकि इस पद के लिए वह सबसे सक्षम और योग्य व्यक्ति होगा।"

राहुल ने छात्रों से कहा कि आपके पास आज एक सिख प्रधानमंत्री है। एक अरब से अधिक जनसंख्या वाले देश में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि हमारा प्रधानमंत्री एक सिख होगा। उन्होंने कहा कि देश में सिखों की जनसंख्या काफी कम है।

राहुल ने एएमयू पहुंचने के बाद वहां अलग-अलग विभागों में जाकर छात्रों से मुलाकात की। राहुल से मिलने के लिए युवाओं और छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरे में राहुल का 10 जिलों में जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह छात्रों, युवाओं और समाज के दूसरे वर्गो के लोगों से मिलेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+