प्रशिक्षण विमानों की दुर्घटना में वायुसेना ने गंवाए 19 पायलट
हिन्दुस्तान पिस्टन ट्रेनर (एचपीटी-32) विमानों के इंजनों में आई गंभीर तकनीकी खराबी के इस बेड़े में शामिल सभी विमानों की उड़ाने इस वर्ष 31 जुलाई के बाद से रोक दी गई हैं।
एंटनी ने लोकसभा में दिए गए लिखित उत्तर में कहा, " एचपीटी-32 के कुल 17 प्रशिक्षण विमान अबतक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इन दुर्घटनाओं में 19 पायलट शहीद हुए हैं जबकि इससे देश को कुल 16,21,35,054 करोड़ रुपए की क्षति हुई है।"
गौरतलब है कि वर्ष 1988 से 1995 के बीच इजंन में खराबी की वजह से 70 घटनाएं घटित हुई हैं। इस वर्ष 31 जुलाई को एचपीटी-32 विमान आंध्र प्रदेश के मेडक जिले में अनारम गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और विमान के दोनोंे चालकों की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिछले साल मई में हैदराबाद में वायुसेना अकादमी की एक महिला कैडेट की इसी विमान की दुर्घटना में मौत हो गई थी।
रक्षामंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को नए प्रशिक्षण विमान को डिजाइन कर रहा है। उन्होंने बताया, "एचएएल के एअरक्राफ्ट रिचर्स एंड डिजाइन सेंटर ने प्रशिक्षण विमानों का प्राथमिक डिजाइन तैयार कर लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications