अलग उच्च न्यायालय हरियाणा का अधिकार : हुड्डा
चंडीगढ़, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को एक बार फिर राज्य के लिए राजधानी चंडीगढ़ में एक अलग उच्च न्यायालय के स्थापना की मांग की।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा, " चंडीगढ़ में एक अलग उच्च न्यायालय होना एक प्रदेश के तौर पर हरियाणा का अधिकार है और हम यह चाहते हैं कि यह मौजूदा राजधानी चंडीगढ़ में ही बने।"
हुड्डा ने कहा, "यह प्रश्न हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है लेकिन हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि बहुत जल्द ही सारी बातें हल कर ली जाएंगी और हरियाणा के पास अपना उच्च न्यायालय होगा।"
गौरतलब है कि चंडीगढ़ फिलहाल पंजाब और हरियाणा दोनों प्रदेशों की राजधानी है और दोनों के लिए एक ही उच्च न्यायालय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications