राहुल के संवाददाता सम्मेलन को रोक के बाद मिली मंजूरी

सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने राहुल के प्रस्तावित संवाददाता सम्मेलन के लिए पर्यटन भवन सभागार देने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस के नेताओं के अनुसार पर्यटन विभाग की इसके पीछे दलील थी कि सरकारी भवन (सभागार) में सियासी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही यह भी कहा गया कि यह असमर्थता लखनऊ महोत्सव की तारीख आगे बढ़ जाने के कारण है।

मामले को तूल पकड़ता देख पर्यटन विभाग ने बाद में राहुल के प्रस्तावित संवाददाता सम्मेलन की इजाजत दे दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, "पर्यटन विभाग की लिए सारी औपचारिकताएं पूरी करने और वांछित शुल्क जमा करने के बावजूद संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री मायावती ने अड़ंगा डालने का प्रयास किया।"

जोशी ने कहा, "राजनीतिक नफा-नुकसान का आकलन करके प्रदेश सरकार ने दबाव में संवाददाता सम्मेलन की अनुमति प्रदान तो कर दी लेकिन इस घटना से उसके नापाक इरादे की कलई खुल गई। मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव की जनमानस में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर इतना घबरा गई हैं कि उनके हर कार्यक्रम में कोई न कोई बाधा डालने का प्रयास करती रहती हैं।"

शाम को राज्य के अपर कैबिनेट सचिव विजय शंकर पांडे ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन करके राज्य सरकार की तरफ से सफाई दी कि राज्य सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा, "संवाददाता सम्मेलन तय समय के अनुसार उसी स्थान पर होगी। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस समिति और पर्यटन विभाग के बीच में कुछ संशय की स्थिति पैदा हो गई थी। अभी सब कुछ ठीक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+