नेपाल में माओवादी हड़तालों का सिलसिला जारी

काठमांडू, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। माओवादियों के आह्वान पर रविवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के झटके से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार को भी हड़तालों का सिलसिला और जोर हो गया।

माओवादियों से नाता रखने वाले एक शिक्षक संगठन के आह्वान पर सोमवार को काठमांडू घाटी में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया। राष्ट्रपति राम बरन यादव के खिलाफ जारी माओवादियों के विरोध अभियान के तहत यह हड़ताल की गई है।

माओवादियों का आरोप है कि उनकी सरकार के पतन की साजिश में यादव की खास भूमिका थी। सात महीने पहले माओवादी सरकार का पतन हो गया था। सेना प्रमुख की कुर्सी पर जनरल रुकमांगद कटवाल को बहाल करने के राष्ट्रपति के फैसले से भी माओवादी खफा हैंे।

इधर, माओवादियों से जुड़े एक और संगठन ने पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रखी है। यह संगठन अंशकालिक शिक्षकों को स्थायी करने की मांग कर रहा है।

कैलाली जिले में अशांति फैलने से सैकड़ों यात्री जहां-तहां फंस गए हैं। शुक्रवार से ही यह जिला हिंसा का कें द्र बना हुआ है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई से हिंसा भड़की है। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय माओवादियों द्वारा कैलाली में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+