राज्यसभा में सवाल पूछने संबंधी नियम में होगा बदलाव
राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने सोमवार को कहा, "इस स्थिति को सुलझाया जाएगा।" उन्होंने यह वक्तव्य उस समय दिया जब उन्होंने सदन में दो सवाल उठाए लेकिन सवाल पूछने वाले सदस्य उपस्थित नहीं थे।
नियम में बदलाव होने पर सवाल पूछने वाला सांसद यदि सदन में उपस्थित नहीं रहेगा तो उसके सवाल को सदन की संपत्ति मान ली जाएगी और अन्य सदस्य इसे उठा सकेगा।
वर्तमान में जो नियम है उसके अनुसार यदि सवाल पूछने वाला सांसद सदन में उपस्थित नहीं रहता है तो उसे रद्द कर दिया जाता है।
राज्यसभा की मौजूदा अधिवेशन में प्रतिदिन दो से तीन प्रश्न रद्द हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications