काठमांडू में चीते ने बच्चे को बनाया शिकार
काठमांडू, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक चीते ने शनिवार को पांच वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बना डाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्री सिंह लामा के पुत्र विशाल लामा को काठमांडू के जंगली इलाके चाइमले में चीते ने मार डाला। विशाल लामा ललितपुर शहर के नजदीक देवीचौर में रहता था और वह चाइमले में अपने चाचा के घर गया था।
गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में चीते अक्टूबर से अब तक कम से कम सात बच्चों को शिकार बना चुके हैं जिसमें एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है। वहीं इस वर्ष काठमांडू के कावरी जिले में अब तक छह बच्चे चीतों का शिकार बन चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications