क्वे टा में विस्फोट, 8 घायल
इस्लामाबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम शहर क्वेटा में सोमवार को विस्फोट में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
'जियो टीवी' के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर की जीओआर कॉलोनी के बाहर यह विस्फोट हुआ था। पुलिस का कहना है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे चटक गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications