कलाम ने छात्रों को शिक्षा और गुरु का महत्व बताया
पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने आमंत्रित किया था। कॉलेज में आयोजित समारोह में कलाम ने सेंट स्टीफेन्स कॉलेज और अन्य कॉलेजों से आए छात्रों को जीवन में शिक्षा और गुरु के महत्व के बारे में बताया।
सेंट स्टीफेन कॉलेज के सभागार में कलाम ने कहा, "जब मैं स्कूल में था तो मेरी लिखावट बहुत ही खराब थी। मुझमें सुधार लाने के लिए मेरे एक शिक्षक ने मुझे प्रतिदिन तीन घंटे लिखने का अभ्यास कराया। मैं गणित में भी कमजोर था, लेकिन मेरे गणित के शिक्षक ने इसे सुधारने में मेरी सहायता की।"
गौरतलब है कि कलाम का भाषण सुनने के लिए 800 से 900 छात्र सभागार में मौजूद थे। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति कलाम करीब 30 मिनट तक अपने विचार व्यक्त किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications