कोपेनहेगन सम्मेलन : जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में कार्रवाई का आह्वान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सम्मेलन के आरंभ होने से पहले 45 देशों के 56 अखबारों में प्रकाशित एक लेख में यह आह्वान किया गया।
लेख के अनुसार यदि कोई कार्रवाई न की गई तो जलवायु परिवर्तन से धरती नष्ट हो जाएगी। इस लेख का मसविदा लंदन के एक समाचार पत्र 'गार्जियन' ने तैयार किया है। इसे तैयार करने में एक महीने से अधिक का वक्त लगा।
लेख में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कोपेनहेगन सम्मेलन में 192 देशों के प्रतिनिधियों को बिना किसी हिचक के इस वैश्विक समस्या से निपटने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
लेख में कहा गया, "विभिन्न देशों और राजनीतिक विचारों के लोगों को क्या करना चाहिए इस विषय पर सहमत होना चाहिए।"
गौरतलब है कि 12 दिवसीय कोपेनगेहन सम्मेलन का उदेश्य विकसित देशों में व्यापक उत्सर्जन कटौती और गरीब देशों को भारी सहायता से जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications