कुरैशी की हालत में सुधार
तंत्रिका तंत्र शल्य चिकित्सकों के एक दल ने सोमवार को सौरा चिकित्सा संस्थान में 66 वर्षीय कुरैशी की जांच के बाद कहा कि उनकी हालत में अब सुधार है।
एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस से कहा, "उनकी हालत में हल्का सुधार है और हमने उनके वेंटीलेटर्स हटाने का निर्णय लिया है। लेकिन हम निरंतर उनकी निगरानी कर रहे हैं।"
कुरैशी शुक्रवार की शाम स्थानीय मस्जिद जा रहे थे तभी उन पर गोली चलाई गई थी और चिकित्सकों के एक दल ने उनकी शल्य चिकित्सा के बाद उन्हें वेंटीलेटर्स पर रखा था।
हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट का कहना है, "हमले से भयभीत होकर शांतिवार्ता नहीं रुकेगी। हम कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत का रास्ता लगातार खोजते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications