एंग्लो-इंडियन के साथ भेदभाव में वेटिकन दखल दे : डाइस
केरल में एंग्लो-इंडियन समुदाय लैटिन कैथोलिक की उप जाति है। डाइस ने भारत में वेटिकन के दूत रेव.पेंड्रो लोपेज क्यूंटेना से एक दिसम्बर को मुलाकात की थी।
डाइस ने कहा कि केरल में लैटिन कैथोलिक एंग्लो-इंडियन के साथ भेदभाव करते हैं। उन्होंने कहा वह इस पूरे मामले में जल्द से जल्द वेटिकन का हस्तक्षेप चाहते हैं।
लोकसभा सांसद डाइस का यह बयान कोच्चि में एक लैटिन गिरजाघर द्वारा कथित रूप से एर्नाकुलम के एक गिरजाघर पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयासों के मद्देनजर आया है।
माना जाता है कि एर्नाकुलम स्थित जीसस गिरजाघर एंग्लो-इंडियन समुदाय का है। लैटिन कैथोलिक से जुड़े लोगों ने यहां एंग्लो-इंडियन समुदाय के पादरी को नियुक्त नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications