शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 118 अंक लुढ़का (राउंडअप)
मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 118.40 और निफ्टी 42.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 118.40 अंकों (0.69 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,983.14 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,176.62 के ऊपरी स्तर और 16,943.01 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 5.20 अंकों की बढ़त के साथ 17,106.74 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 42.20 अंकों (0.83 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,066.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,131.30 के ऊपरी और 5,051.55 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.05 अंक की गिरावट के साथ 5,108.85 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 52.04 अंकों (0.79 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,548.93 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 32.57 अंकों (0.41 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,819.86 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट धातु,रियल्टी और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में हुई। धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 3.29 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.44 प्रतिशत और तेल एवं गैस के शेयर मूल्यों में 1.97 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा, 1461 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट और 1317 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications