सेंसेक्स में 118 और निफ्टी में 42 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 118.40 और निफ्टी 42.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 118.40 अंकों (0.69 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,983.14 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 42.20 अंकों (0.83 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,066.70 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 52.04 अंकों (0.79 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,548.93 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 32.57 अंकों (0.41 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,819.86 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications