उड़ीसा में शीतकालीन सत्र की असमय समाप्ति का विरोध
सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक प्रसाद हरिचंदन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने इस प्रतीकात्मक सत्र की शुरुआत प्रश्न काल से की। इस दौरान सदस्यों ने एक स्थगन प्रस्ताव पारित किया और इस पर बहस हुई।"
उन्होंने बताया कि इस प्रतीकात्मक सत्र की अध्यक्षता कांग्रेसी विधायक देवीप्रसन्ना चंद ने की और इसमें कांग्रेस एवं भाजपा के विधायकों ने भाग लिया।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर को शुरू हुआ था और यह 19 दिसंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन सदन के अध्यक्ष प्रदीप अमत ने 14 पहले ही कार्यवाही स्थगित कर दी।
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल(बीजद) के मुख्य सचेतक रवि नारायण पाणि द्वारा पेश प्रस्ताव पर अध्यक्ष ने यह फैसला लिया। प्रस्ताव में कहा गया कि इस सत्र के लिए अब कोई मामला लंबित नहीं है, इसलिए सत्र का समापन कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications