प्रोजेरिया से ग्रस्त भाइयों को सरकारी मदद का आश्वासन
उल्लेखनीय है कि सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत डुमरी गांव की रजिया सुल्तान और मोहम्मद शमशुद्दीन के दो पुत्र 22 वर्षीय इकरामूल व 13 वर्षीय अली हसन प्रोजेरिया से ग्रसित हैं।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने सोमवार को घोषणा की कि प्रोजेरिया से ग्रसित दोनों भाइयों को सरकार इलाज में मदद करेगी तथा उन्हें आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
गौरतलब है कि अली हसन और इकरामूल के तीन भाई-बहनों की मौत प्रोजेरिया बीमारी से पहले हो चुकी है। इधर, रजिया का कहना है कि कोलकता के एक चिकित्सक से इकरामूल और अली हसन का इलाज कराया जा रहा है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है।
राजिया की आठ संतानों में से तीन संतानें पूरी तरह स्वस्थ हैं जबकि प्रोजेरिया से पीड़ित पांच बच्चों में से तीन की मृत्यु हो चुकी है।
इधर, अमिताभ के 'पा' सिनेमा के प्रदर्शन के बाद प्रोजेरिया से पीड़ित अली हसन और इकरामूल ने अमिताभ से मिलने की इच्छा जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications