विश्व का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह ट्री 110.35 मीटर ऊंचा है। इसका व्यास 35 मीटर और वजन 330 टन है।
इससे पहले 2007 में ब्राजील के अराकाजू के क्रिसमस ट्री को सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री चुना गया था, इसकी ऊंचाई 110.11 मीटर थी। मेक्सिको सिटी का क्रिसमस ट्री इससे 24 सेंटीमीटर ऊंचा है।
'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के प्रतिनिधि कार्लोस मार्टिन्ज ने पैसिओ डी ला रीफोरमा स्थित ग्लोरीटा डी ला पाल्मा में शनिवार को यह घोषणा की। यहीं पर विश्व का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री खड़ा हुआ है, जिसे 36 दिनों तक यहां देखा जा सकेगा।
मार्टिन्ज ने पत्रकारों से कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह रिकॉर्ड नहीं बन सकेगा क्योंकि इसकी ऊंचाई ब्राजील के क्रिसमस ट्री से केवल 24 सेंटीमीटर अधिक थी, लेकिन बाद में उन्होंने यह रिकॉर्ड दर्ज किया।
मेक्सिको की राजधानी में क्रिसमस उत्सव की शुरुआत को चिन्हित करने के लिए शनिवार रात 8.30 बजे से इस विशाल ट्री की प्रकाश व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications