तारापुर परमाणु संयंत्र में चोरी का प्रयास कर रहे 2 गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रशांत मोरे (जीना इंजीनियरिंग) और अमित शेल्के (यश टूर्स एंड ट्रेवल्स) के रूप में हुई। ये दोनों संयंत्र में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार एक नवंबर को कम्प्यूटर के पुर्जे प्रशांत और अमित के वाहन से बरामद हुए थे। संयंत्र के द्वार पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने दोनों को गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने कहा कि कम्प्यूटर के पुर्जे उसकी कंपनी के थे और वह उन्हें अपने कार्यालय ले जा रहा था।
इस घटना के संबंध में भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि संयंत्र में 'सुरक्षा संबंधी उल्लंघन' नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications