मधु कोड़ा एवं उनके सहयोगी से जेल में पूछताछ

रांची, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनकी सरकार में मंत्री रह चुके कमलेश सिंह से जेल में लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। इन दोनों से 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बहुचर्चित घोटाले के बारे में गहन पूछताछ की गई।

यहां की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद कोड़ा एवं कमलेश सिंह को 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। दो और पूर्व मंत्री इनोस एक्का एवं हरिनारायण राय भी जेल में बंद हैं। झारखंड सतर्कता ब्यूरो के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कोड़ा एवं कमलेश सिंह से पूछताछ रविवार को शुरू हुई और यह सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। पूछताछ 12 दिसंबर तक जारी रहेगी।"

अधिकारी ने बताया कि दोनों नेता अधिकारियों के साथ भरपूर सहयोग से बच रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कोड़ा से उनके भारी भरकम अवैध निवेश, उनकी संपत्ति और उनके नेटवर्क के बारे में पूछा जा रहा है। खासकर उनसे इस घोटाले के अहम पात्र रहे विनोद सिन्हा एवं संजय चौधरी से उनके रिश्ते के बारे में पूछा जा रहा है। इन दोनों पर कोड़ा के इशारे पर भारी भरकम रिश्वत बटोरने एवं मोटा निवेश करने का आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+