चीन में 5 लोगों को मौत की सजा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार युन्नान की राजधानी कुनमिंग की एक अदालत ने सोमवार को आपराधिक गिरोह चलाने वाले जियांग जिएतिएन, यांग जुफेन, यांग के पिता यांग गोइंग तथा गिरोह के एक अन्य सदस्य शी मिंगशिएंग को मौत की सजा सुनाई। एक अन्य महिला ली चेंचाई को भी मौत की सजा सुनाई गई।
अदालत के प्रवक्ता ने बताया कि 56 वर्षीय जियांग जिएतिएन ने 1990 के मध्य से ही मादक पदार्थो का कारोबार चला रहा था। उसने कुनमिंग के कम से कम 10 चाय घरों, इंटरनेट कैफे और होटलों में निवेश कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications