एबीबी को बेंगलुरु मेट्रो से 506 करोड़ रुपये का ठेका
बेंगलुरु, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। विद्युत एवं स्वचालन तकनीकी क्षेत्र की शीर्ष कंपनी एबीबी ग्रुप को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्प से 506 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है। कंपनी को शहर के प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क के लिए विद्युत तकनीकी समाधान मुहैया कराने का ठेका मिला है।
कंपनी ने बयान में कहा है, "कंपनी ऐसे उप विद्युत केंद्रों का निर्माण करेगी जो मेट्रो के लिए बिजली हासिल करेगी एवं बिजली मुहैया करेगी। इनकी रूपरेखा तैयार करने एवं इन्हें शुरू करने की जिम्मेवारी हमारी होगी।"
पिछले एक दशक में बेंगलुरु की आबादी में भारी इजाफा हुआ है। आईटी के शीर्ष केंद्र के तौर पर बेंगलुरु के उभार से यहां की आबादी में भारी वृद्धि हुई है। इससे शहर में मौजूदा परिवहन सुविधाएं अपर्याप्त हो गई हैं। इसे ध्यान में रखकर ही मेट्रो रेलवे की स्थापना की जा रही है। फिलहाल बेंगलुरु की आबादी 70 लाख है जिसके 2011 तक 85 लाख पर पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications