राजस्थान के 29 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज

करीब महीना भर पहले जयपुर शहर में स्वाइन फ्लू का पहले मामले की पुष्टि हुई थी। राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अनुसार राज्य के 29 जिलों में अब तक 1, 879 लोग स्वाइन फ्लू के शिकार हो चुके है। इनमें से 936 बच्चे हैं। निदेशालय के ताजा आंकडों के अनुसार 72 लोगों की अब तक इस रोग से मौत हो चुकी है।

प्रदेश के बडे शहरों में स्वाइन फ्लू का असर ज्यादा है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 1,161 लोग इस रोग की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 14 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में स्वाइन फ्लू 255 लोगों को चपेट में ले चुका है और 22 लोग इससे जान गंवा चुके हैं।

बीकानेर में 60 लोग इससे पीड़ित हुए हैं और इससे पांच मौते हो चुकी हैं। इसी तरह कोटा में दो लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं जबकि 83 लोगों में इस रोग के लक्ष्मण पाए गए हैं। उदयपुर में 39 लोग इसकी चपेट में हैं। नागौर में 35 लोगों को स्वाइन फ्लू है और वहां इससे सात मौतें हो चुकी हैं। सीकर में 62 लोगों में इस रोग के लक्ष्मण मिले हैं जबकि इन शहरों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

निदेशालय के सूत्रों के अनुसार राज्यभर में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की तलाश की जा रही है। प्रतापगढ़, डूंगरपुर, धौलपुर और सिरोही जिले अभी तक इस रोग से अछूते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+