उप्र में बाल सुरक्षा निकाय की स्थापना की मांग
मुख्यमंत्री मायावती को भेजे आवेदन में सक्षम फाउंडेशन(एसएफ) नामक संगठन की प्रमुख अंजलि सिंह ने राज्य में बाल अधिकारों के उल्लंघन और बच्चों के उत्पीड़न के कई मामलों का जिक्र किया है।
इसमें कहा गया है, "बाल भुक्तभोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसकी वजह पुलिस की संवेदनशून्यता या अपराधियों से उसकी मिलीभगत हो सकती है।" उनका मानना है कि ऐसे संगठन की स्थापना से बाल उत्पीड़न मामलों में त्वरित दखल का रास्ता साफ होगा और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन के पास पुलिस एवं कानूनी कार्रवाई के लिए दबाव का संवैधानिक अधिकार होना चाहिए।
उन्होंने पुलिस थानों के माहौल को बच्चों के हितों के अनुकूल बनाए जाने की मांग भी की। सिंह ने कहा कि जब तक पुलिस को बाल अधिकारों एवं बाल कानून के प्रति जागरूक नहीं बनाया जाता, बाल अधिकारों का उल्लंघन एवं बाल उत्पीड़न नहीं रुकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications