'अगले वर्ष 10 अरब डॉलर हो सकता है भारत-रूस व्यापार'
मास्को, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूसी संसद क्रेमलिन का कहना है कि रूस और भारत के बीच वार्षिक व्यापार अगले वर्ष 10 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक
क्रेमलिन की ओर से रविवार को कहा गया, "जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में इजाफा हुआ है। वर्ष 2010 के आखिर तक इसे 10 अरब डॉलर तक करने का है और इस लक्ष्य को पाया जा सकता है।"
गौरतलब है कि मेदवेदेव के निमंत्रण पर मनमोहन रूस के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications