सिख होने के कारण मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं : राहुल गांधी (लीड-1)
सोमवार सुबह एएमयू पहुंचे राहुल ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। एक छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल कि देश को मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा, तो राहुल ने कहा, "आप लोगों को आगे आने की जरूरत है। देश की राजनीति को आप लोगों की जरूरत है।"
राहुल ने कहा कि आगामी छह-सात वर्षो में उनकी कोशिश रहेगी कि युवा नेतृत्व एक बड़ी ताकत बने और देश का नेतृत्व हर समुदाय से जुड़े लोग करें। उन्होंने कहा, "मैं एक मिशन पर हूं कि युवा ही इस देश का नेतृत्व करें।"
राहुल ने एएमयू पहुंचने के बाद वहां अलग-अलग विभागों में जाकर छात्रों से मुलाकात की। राहुल से मिलने के लिए युवाओं और छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरे में राहुल का 10 जिलों में जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह छात्रों, युवाओं और समाज के दूसरे वर्गो के लोगों से मिलेंगे।
एएमयू के बाद राहुल का दोपहर बाद एटा जिले में कार्यक्रम है। यहां के बाद वह लखीमपुर-खीरी में गन्ना किसानों से मिलेंगे। बाद में वह बहराइच में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात वह हरदोई जिले में व्यतीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications