'अफ्रीकी देशों में तेल, गैस उत्पादन पर भारत की निगाह'
नई दिल्ली , 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने सोमवार को कहा कि भारत अफ्रीकी देशों में प्राकृतिक गैस और तेल की खोज तथा उत्पादन में भागीदारी के अवसर तलाश रहा है।
नई दिल्ली में आयोजित भारत अफ्रीका हाईड्रोकार्बन सम्मेलन में बोलते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, "हम विशेष रूप से अंगोला, घाना, नाइजीरिया, सूडान, युगांडा और कोट डी आइवरी में खोज और उत्पादन में भागदारी चाहते हैं।"
मुरली देवड़ा ने कहा, "हमारी तेल और गैस कंपनियां विशेष रूप से लीबिया, अल्जीरिया और मिस्र में तेल उत्पादन के लिए इच्छुक हैं।"
तेल और प्राकृतिक गैस कार्पोरेशन (ओएनजीसी) की विदेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड नाइजीरिया में एक ग्रीनफील्ड रिफायनरी खोलने पर विचार कर रही है।
देवड़ा ने कहा कि तेल और प्राकृतिक गैस विकास परियोजनाओं में भाग लेने के अलावा देश की तेल कंपनियों ने अफ्रीका में सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को भी अपने हाथ में लिया है। उन्होंने भविष्य में समग्र विकास के कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications