प्रधानमंत्री ने की मेदवेदेव से मुलाकात
मास्को, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। असैन्य परमाणु समझौते के विस्तार के समझौते और तीन अन्य रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव से भेंट की।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि परमाणु सहयोग में विस्तार के व्यापक समझौते से भारत को परमाणु ईंधन के पुनप्र्रसंस्करण का अधिकार होगा।
प्रधानमंत्री के साथ मास्को गए अधिकारियों के अनुसार यह समझौता परमाणु पुनप्र्रसंस्करण के भारत के अधिकारों के आगे बढ़ने का संकेत है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद द्विपक्षीय सहयोग टूटने के बावजूद भविष्य में परमाणु ईंधन की आपूर्ति नहीं रोकी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications