पेशावर विस्फोट में 5 मरे, 20 घायल (लीड-2)
पुलिस अधीक्षक करीम खान ने बताया कि इस हमले में दो पुलिसकर्मियों और तीन वकीलों सहित 20 से अधिक लोग घायल भी हैं जिन्हें लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि आत्मघाती हमलावर ऑटो पर था और अदालत की ओर बढ़ने की कोशिश में था। सुरक्षा बलों के रोकने पर उसने खुद को उड़ा लिया।
डॉन न्यूज के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर सत्र न्यायलय के निकट प्रांतीय असंबली के आवास की ओर बढ़ रहा था।
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि हमलावर ने विस्फोट के लिए सात से आठ किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया।
गौरतलब है कि विगत अक्टूबर से अब तक पेशावर शहर में कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं जिनमें 240 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications