कश्मीर में जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाएंगी अमेरिकी गायिका
नाओमी के संगीत कार्यक्रम का आयोजन गैर सरकारी संगठन 'मर्सी कोर' कर रहा है। संगठन के क्षेत्रीय निदेशक उस्मान अहमद ने कहा कि सोमवार शाम नाओमी श्रीनगर की डल झील के किनारे प्रसिद्ध गीत 'से इट इज पॉस्बिल' गाएंगी।
उस्मान ने कहा कि नाओमी ने विश्व के नेताओं से आग्रह किया है कि वे कश्मीर में हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर कड़े कदम उठाएं। उन्होंने रविवार को गुलमर्ग में संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
नाओमी कश्मीर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अमेरिका लौटेंगी तो कश्मीर के लिए एक गीत लिखेंगी।
उल्लेखनीय है कि नाओमी को वर्ष 2007 में यूट्यूब म्यूजिक अवार्ड दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications