वजन कम करने पर हजारों डॉलर खर्च करती हैं महिलाएं
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र 'हांगकांग स्टेंडर्ड' के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग में वजन कम करने वाले कार्यक्रमों के तहत एक बड़ी राशि जमा कराई जा रही है, जिसके बारे में कार्यक्रम चलाने वालों का कहना है कि लक्षित वजन की छरहरी काया पाने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी।
एक महिला से वजन कम करने के लिए 10,322 डॉलर जमा करने के लिए कहा गया था, जबकि प्रतिमाह 1,290 डॉलर कमाने वाली एक अन्य महिला को उसका वजन 13.6 किलोग्राम कम होने तक के लिए 5,800 डॉलर जमा करने पड़े थे।
यद्यपि जब महिलाएं अपना लक्षित वजन पाकर छरहरी हो जाती हैं तो कंपनियां कहती हैं कि उन्होंने डाइट कक्षाओं में न आकर नियमों का उल्लंघन किया है और इस तरह वे महिलाओं की जमा राशि उन्हें वापस देने से इन्कार कर देती हैं।
इन कंपनियों के खिलाफ आधिकारिक शिकायतें दर्ज कराने वाले एक महिला समूह के मुताबिक अन्य महिलाओं का दावा है कि यदि वे अनुबंध समाप्त करना चाहें तो उन्हें डराया जाता है और यहां तक कि कंपनी के कर्मचारी उन पर हमला तक कर देते हैं।
अब तक 30 से अधिक महिलाओं ने हांगकांग उपभोक्ता परिषद की मदद से वजन कम करने वाली कंपनियों के खिलाफ दावे किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications