पेशावर में आत्मघाती हमला, 3 मरे (लीड-1)
पेशावर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार को सत्र न्यायलय के निकट आत्मघाती हमले में तीन लोग मारे गए।
समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' के मुताबिक पुलिस अधीक्षक करीम खान ने बताया कि इस हमले में 10 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि आत्मघाती हमलावर ऑटो पर था और अदालत की ओर बढ़ने की कोशिश में था। सुरक्षा बलों के रोकने पर उसने खुद को उड़ा लिया।
गौरतलब है कि विगत अक्टूबर से अब तक पेशावर शहर में कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं जिनमें 240 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications