बाघ की हड्डियों से पेस्ट बनाने वाला धरा गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार शाम हनोई के एक रेस्तरां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें एक रेस्तरां का मालिक था।
हनोई पुलिस विभाग के प्रमुख ट्रान ट्रोंग बिन्ह ने कहा कि रेस्तरां से वन्यजीवों की हड्डियों की सहायता से बनाए गए पेस्ट बरामद हुए।
पुलिस ने रेस्तरां के मालिक बुई कांग हेई को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार हेई ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि वह वन्यजीवों की हड्डियों से बने पेस्ट को 2,000 डॉलर प्रतिकिलोग्राम की दर से बेचता था।
चीन और वियतनाम में पारंपरित दवा के निर्माण में बाघ की हड्डी का इस्तेमाल किया जाता है। अवैध बाजारों से बाघ की हड्डी के पेस्ट 5,000 डॉलर प्रतिकिलोग्राम की दर से बेचे जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि वियतनाम के कानून के तहत दुलर्भ पशुओं का शिकार और उसे बेचना अपराध माना जाता है और इसके लिए सात वर्ष कैद और 1,250 डॉलर का जुर्माने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications