जमीन के झगड़े में बच्ची की हत्या

पुलिस के अनुसार दयालपुर गांव निवासी नंदकिशोर राय का जमीन को लेकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। चार दिन पूर्व नंदकिशोर को पूरे परिवार के साथ मारने की धमकी भी मिली थी। सोमवार को राय की पुत्री काजल कुमारी का शव उसके घर के पास ही एक झोपड़ी से बरामद किया गया।
बिदुपुर थाना के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि काजल की मां चिन्ता देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि काजल की हत्या गांव के ही तीन लोगों ने गला दबाकर कर की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications