जलवायु परिवर्तन के मसले पर राज्यसभा में विपक्ष का बहिर्गमन

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सरकार के आश्वासन के बावजूद जलवायु परिवर्तन पर भारत के रुख में बदलाव का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सोमवार को राज्यसभा से बहिर्गमन किया।

पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश ने शून्य काल के दौरान कहा, "राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।"

उन्होंने कहा कि उत्सर्जन में 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा पूरी तरह स्वैच्छिक है और अंतर्राष्ट्रीय रूप से बाध्यकारी नहीं है।

सदन में विपक्ष के नेता भारतीय जनता पार्टी के अरुण जेटली ने इस जवाब पर असंतोष जताया और उनके नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने बहिर्गमन किया।

इसके बाद समाजवादी पार्टी, वाम दलों और एआईएडीएमके के सदस्य भी सदन से बाहर चले गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+