कोपेनहेगन सम्मेलन : भारत, चीन, ब्राजील के पास 'मूल मसौदा'
नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं भारत, चीन और ब्राजील के पास कोपेनहेगन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती पर चर्चा के लिए एक मूल मसौदा है।
रमेश ने राज्यसभा में कहा, "भारत, चीन और रूस के पास मूल मसौदा है। मेरे पास इस मसौदे की मूल प्रति है ..बातचीत की रूपरेखा तय करने संबंधी इस मूल मसौदे की प्रति। "
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पर भारत के रुख के बारे में सांसदों के सवालों के जवाब में रमेश ने कहा, "मैं गुरुवार को कोपेनहेगन जाऊंगा। वहां जाने से पहले संसद में वापस आकर सभी सवालों का जवाब दूंगा।"
कोपेनहेगन में 7-18 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल होंगे। सम्मेलन में धरती के बढ़ते तापमान के मसले पर एक नए समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications