अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 2 पुलिस अधिकारी घायल
खोस्त, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में कुछ अज्ञात हमलावरों ने रविवार देर रात एक पुलिस चौकी हमला कर दिया जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गोरबाज जिले के पुलिस प्रमुख बिस्मिल्लाह हाशमी के हवाले से खबर दी कि जिले की एक पुलिस चौकी पर अज्ञात हमलावरों ने दो हथगोले फेंके,जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
पुलिस अधिकारी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications