पमाणु हथियारों की होड़ के लिए अमरिका जिम्मेदार : उत्तर कोरिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सरकारी दैनिक 'रोडोंग सिमुन' में सोमवार को छपी टिप्पणी में कहा गया कि दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से परमाणु हथियार आयात करके कोरियाई प्रायद्वीप को संवेदलशील बना दिया गया।
उत्तर कोरियाई सरकार ने कहा कि उसकी ओर से इस बात के प्रयास किए गए कि अमेरिका दक्षिण कोरिया से परमाणु हथियार वापस ले जाए ताकि कोरिया शांतिपूर्ण क्षेत्र बन सके।
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरियाई सरकार की ओर से यह टिप्पणी उस समय आई है जब उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दों पर बातचीत आरंभ होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications