जलवायु परिवर्तन से ब्रिटिश तटरेखा के क्षय का खतरा
ब्रिटेन की पर्यावरण एजेंसी (ईए) से संबद्ध बाढ़ रणनीति के उप प्रमुख एलिसन बैपटिस्टे ने आईएएनएस से कहा, "बाढ़ और तूफान की तीव्रता बदलाव का संकेत है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का स्मरण कराती है।"
बैपटिस्टे ने कहा कि तटरेखा के क्षय को रोकने के लिए सरकार का निवेश कारगर साबित हो सकता है।
ब्रिस्टल स्थित एजेंसी के अनुसार अगले 20 वर्षो में ब्रिटेन की 250 परिसंपत्तियों के समुद्र में डूबने का खतरा है।
इंग्लैंड और वेल्स की करीब 28 प्रतिशत तटरेखा प्रतिवर्ष 10 सेंटीमीटर क्षय का शिकार है। बैपटिस्टे ने कहा कि भविष्य में यह दर प्रतिवर्ष 1.8 मीटर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में तटीय क्षय धीरे-धीरे नियमित तौर पर नहीं होता। यह पांच या 10 वर्षो हुए औसतन तटीय क्षय के आधार पर मापा जाता है।
संस्था के अनुसार मौजूदा स्थितियों में अगले 100 वर्षो में इंग्लैंड और वेल्स की तटरेखा में 67 मीटर तक क्षय हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications