सपा विधायक पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज
लखनऊ, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले में भूमि हड़पने के उद्देश्य से दलितों पर हमला करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक और उसके छह समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस इंस्पेक्टर ए.के. मिश्र ने संवाददाताओं को बताया कि संत रविदास नगर के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय मिश्र और छह अन्य ने शुक्रवार को भूमि पर कब्जा करने के लिए कौलापुर गांव के दलितों पर कथित रूप से लाठियों से हमला किया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला कि विधायक और उनके समर्थकों ने भूमि पर कब्जा करने के लिए करीब 30 दलितों की पिटाई की। पुलिस के अनुसार विधायक और उनके साथी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि विधायक और उनके सहयोगियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications