भारत के खिलाफ लश्‍कर के साथ अल-कायदा

Al-Qaida
वॉशिंगटन। भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों को और ज्‍यादा खराब करने और भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने के मनसूबों को लेकर अफगानिस्‍तानी आतंकी संगठन अल-कायदा अब पाकिस्‍तानी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा की मदद में जुट गया है। यह खुलासा अमेरिका ने शुक्रवार को किया।

अमेरिका ने कहा कि अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इसके पीछे उसका सिर्फ एक मकसद है। वो भारत-पाकिस्‍तान में लड़ाई करवाना है। अमेरिका के रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा कि तालिबान को भी अलकायदा की व्‍यापक स्‍तर पर मदद पहुंच रही है।

भारत के लिए खतरे की घंटी

अमेरिका के मुताबिक अल कायदा इस बात की रणनीति तैयार करता है कि हमला कहां करना है। अल कायदा पाकिस्तान को अस्थिर करना चाहता है। इस बात के पुख्‍ता सबूत अमेरिका के पास हैं।

अमेरिका की इस सनसनी ने भारत के कान जरूर खड़े कर दिए हैं। क्‍योंकि यदि ऐसा हो रहा है, तो भारत के लिए यह एक बड़े खतरे की घंटी है। जब लश्‍कर-ए-तैयबा अकेले मुंबई में हुए 26/11 हमलों को अंजाम दे सकता है, तो अल-कायदा का सहयोग उसे और भी बड़े हमले के लिए तैयार कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+