दमिश्क में बस में धमाका

सीरिया की राजधानी दमिश्क में ख़ासी भीड़ वाली एक बस में धमाका हुआ है जिसमें छह लोग मारे गए हैं.
स्थानीय टीवी स्टेशनों को कहना है कि धमाका दमिश्क के सईदा ज़ैनाब मस्जिद इलाक़े में हुआ.
पर्यवेक्षकों का कहना है कि ये इलाक़ा शियाओं का धार्मिक स्थल है और वहाँ ईरान और इराक़ से आने वाले श्रद्धालु काफ़ी आते-जाते हैं और अनेक इराक़ी शरणार्थी भी वहाँ रहते हैं.
ये स्पष्ट नहीं है कि वाहन जिसमें ईरानी लोग यात्रा कर रहे थे, उसमें धमाका कैसे हुआ.
अस्पताल के सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि मृतकों में चार सीरियाई नागरिक और दो ईरानी हैं.
दमिश्क में ऐसी घटनाएँ कम ही होती हैं लेकिन पिछले साल वहाँ एक ऐसा ही धमाका हुआ था.
सितंबर 2008 में दमिश्क के बाहरी इलाक़े में एक कार बम धमाके में 17 लोग मारे गए थे.












Click it and Unblock the Notifications